पिता ने कहा, आत्महत्या नहीं, हत्या की गयी है

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर/बोकारो : सिटी सेंटर के तान्या गर्ल्स हॉस्टल में रह कर 12वीं (कॉमर्स) की पढ़ाई कर रही शांभवी की मौत के मामले को परिजनों ने आत्महत्या नहीं हत्या बताया है़ शांभवी का शव पुलिस ने सोमवार को कुलिंग पौंड से बरामद किया था़ बिहार के जिला भागलपुर, थाना तिलकामांझी, स्टेट बैंक कॉलोनी में रहने वाले […]

विज्ञापन

भागलपुर/बोकारो : सिटी सेंटर के तान्या गर्ल्स हॉस्टल में रह कर 12वीं (कॉमर्स) की पढ़ाई कर रही शांभवी की मौत के मामले को परिजनों ने आत्महत्या नहीं हत्या बताया है़ शांभवी का शव पुलिस ने सोमवार को कुलिंग पौंड से बरामद किया था़ बिहार के जिला भागलपुर, थाना तिलकामांझी, स्टेट बैंक कॉलोनी में रहने वाले मृतका के परिजन मंगलवार की सुबह निजी वाहन से बोकारो पहुंचे़ पुलिस के साथ शांभवी के पिता संजय तिवारी (पटना हाइ कोर्ट के वकील), माता कविता तिवारी, चचेरा भाई चंदन कुमार तिवारी, मामा संजय पांडेय व अन्य परिजन बीजीएच के मर्चरी हाउस पहुंचे़

परिजनों ने उठाये सवाल : शव देख कर परिजन इसे हत्या का मामला बता कर हंगामा करने लगे़ कहा कि पुलिस जबरन आत्महत्या बताने में लगी हुई है़ पिता ने कहा कि मेरी पुत्री कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती है़ किसी ने साजिश रच कर उसकी हत्या की है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया है. पिता व मामा ने दावा किया कि कलाई की नस कटने के बाद कोई भी व्यक्ति चलने-फिरने की स्थिति में नहीं रहेगा़ वह बेहोश होकर गिर जायेगा़ फिर शांभवी कैसे कुलिंग पौंड तक जा सकती है़ शांभवी की गर्दन में काला निशान है. हत्यारे ने पहले गला दबा कर उसकी हत्या कर कलाई की नस काट कुलिंग पौंड में फेंक दिया़
हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ जांच की मांग : शांभवी के मामा प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि जिंदा व्यक्ति जब पानी में डूबता है तो वह कुछ घंटे के लिए गहरे पानी में चला जाता है. लेकिन शांभवी के साथ ऐसा नहीं हुआ़ परिजनों ने शांभवी के तान्या गर्ल्स हॉस्टल प्रबंधन पर भी आशंका जतायी है़ हॉस्टल के रजिस्टर पर चार अप्रैल से शांभवी का हस्ताक्षर नहीं था़ घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने इस बात की सूचना परिजनों को नहीं दी. सोमवार को दिन दो बजे वह हॉस्टल से बाहर निकलती है़ दो बज कर 25 मिनट पर शांभवी के स्कूल का एक छात्र स्कूल के शिक्षक को फोन कर बताता है कि शांभवी ने कुलिंग पौंड में कूद कर आत्महत्या कर ली है़
सुबह में की थी मां से बात
माता कविता तिवारी ने बताया कि शांभवी भागलपुर के माउंट एसीसी विद्यालय की मेधावी छात्रा थी़ सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा उसने 96 प्रतिशत अंक से पास की थी. शांभवी उनकी एकलौती संतान थी़ माउंट एसीसी स्कूल के बाद बोकारो के चिन्मया विद्यालय में उसका नामांकन कराया गया़ उसे माइग्रेन की बीमारी थी़ सोमवार की सुबह उसने फोन पर कर सिर दर्द होने की बात बतायी थी़ इसलिए वह सोमवार को स्कूल नहीं गयी थी़ 18 अप्रैल को शांभवी के रिश्ते में लगने वाली बहन की शादी पटना में है़ 15 अप्रैल को पटना आने के लिए उसने टिकट कटाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola