मंत्री की स्कॉट वैन पलटी दारोगा व िसपाही की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दारोगा की पुत्री की 18 अप्रैल को होनेवाली थी शादी बोकारो/ जैनामोड़ : श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार की गाड़ी को स्कॉट कर रही पीसीआर वैन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मंगलवार को बांधडीह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें जरीडीह थाना के दारोगा उमेश कुमार सिंह और वैन चालक सह सैप […]
विज्ञापन
दारोगा की पुत्री की 18 अप्रैल को होनेवाली थी शादी
बोकारो/ जैनामोड़ : श्रम नियोजन मंत्री राज पालिवार की गाड़ी को स्कॉट कर रही पीसीआर वैन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मंगलवार को बांधडीह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें जरीडीह थाना के दारोगा उमेश कुमार सिंह और वैन चालक सह सैप जवान प्रमोद कुमार की मौत हो गयी. जरीडीह थाना के सैप जवान जगरूप सिंह व अयोध्या प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हैं. घटना मंगलवार दिन के लगभग ढाई बजे की है़ मूल रूप से उमेश सिंह बख्तियारपुर थाना के ग्राम रूपस महाजी गांव के निवासी थे़ श्री सिंह का पूरा परिवार फिलहाल हजारीबाग में किराये के मकान में रह रहा है़ उनकी बेटी की शादी 18 अप्रैल को होनेवाली थी़ वही सैप के जवान प्रमोद कुमार मुंगेर के रहनेवाले थे़
मंत्री की स्कॉट…
बाइक सवार को बचाने में हुई दुर्घटना : घायल जवान जगरूप सिंह ने बताया कि मंत्री का काफिला फुसरो से पेटरवार की ओर जा रहा था़ जैनामोड़ के समीप वह लोग पीसीआर वैन में बैठ कर उनके आने का इंतजार कर रहे थे़ उनके आने के बाद पीसीआर वैन का चालक तेज गति से मंत्री के काफिला के पीछे चलने लगा़ पीसीआर वैन लगभग 100 किमी प्रति घंटा के रफ्तार से चल रहा था.
कुछ दूरी के बाद अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान अचानक बीच सड़क पर एक बाइक सवार आ गया़ उसे बचाने के चक्कर में पीसीआर वैन डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट कर लगभग सौ मीटर घसीटता चला गया. अगली सीट पर बैठे दारोगा उमेश सिंह व चालक प्रमोद कुमार की हालत काफी गंभीर थी़ बीजीएच में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी़
दुर्घटना देख कर भी रूके नहीं मंत्री : मंत्री की गाड़ी को स्कॉट कर रही जरीडीह थाना पुलिस की पीसीआर वैन दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद भी मंत्री की गाड़ी नहीं रूकी़ इस बात को लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश सहायक महामंत्री परमेश्वर प्रसाद महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. श्री महतो ने कहा कि मंत्री ने मानवता को शर्मसार किया है़ मंत्री को वहां रूक कर घायलों की मदद करनी चाहिए थी, लेकिन वह अपना काफिला लेकर आगे चले गये़ पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह भी बीजीएच पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










