बोकारो :गोमिया और सिल्ली उपचुनाव लड़ेगी आजसू : उमाकांत रजक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जनहित के मामलों पर मौन धारण कर रखा है सरकार ने बोकारो : गोमिया और सिल्ली विधानसभा का उपचुनाव आजसू लड़ेगी. पार्टी लंबे अरसे से दोनों विस सीट पर काम कर रही है. यह उपचुनाव 1932 के खतियान, अंतिम सर्वे सेटलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति और बहाली में स्थानीय युवकों को शत-प्रतिशत अवसर देने […]
विज्ञापन
जनहित के मामलों पर मौन धारण कर रखा है सरकार ने
बोकारो : गोमिया और सिल्ली विधानसभा का उपचुनाव आजसू लड़ेगी. पार्टी लंबे अरसे से दोनों विस सीट पर काम कर रही है. यह उपचुनाव 1932 के खतियान, अंतिम सर्वे सेटलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति और बहाली में स्थानीय युवकों को शत-प्रतिशत अवसर देने के आधार पर लड़ा जायेगा. यह बातें आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने शुक्रवार को सेक्टर नौ स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता में कही.
श्री रजक ने कहा कि आजसू पार्टी ने विगत तीन वर्षों से झारखंड विरोधी स्थानीय नीति, बहाली, सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन, मोमेंटम झारखंड के नाम पर खनिज पदार्थों की लूट रोकने व राज्य में बिगड़े सामाजिक सौहार्द को दुरुस्त करने के लिए सार्वजनिक रूप से सरकार को अवगत कराया है.
लेकिन जनहित के मामलों पर सरकार ने मौन धारण कर रखा है. कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. आजसू पार्टी जनहित के मामलों पर सिल्ली और गोमिया विधानसभा के उपचुनाव में लोगों का जनमत चाहती है. चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी बड़े संघर्ष की ओर कदम बढ़ाना चाहती है. आजसू सरकार में भागीदार रहते हुए भी जन समस्याओं पर सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों से अधिक मुखर रही है.
भाजपा चाहे तो चुनाव लड़ सकती है : एक सवाल पर श्री रजक ने कहा कि गोमिया विधानसभा से आजसू चुनाव लड़ेगी. चाहे तो भाजपा भी चुनाव लड़ ले. जहां तक गठबंधन की बात है, तो स्थायी सरकार के लिए आजसू ने भाजपा का समर्थन किया था. लेकिन, रघुवर सरकार की सभी नीतियां झारखंड विरोधी हैं. अगर दोनों सीट में जीत मिली तो पार्टी 2019 को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है. 2019 में गठबंधन को लेकर फैसला बाद में होगा.
उपचुनाव के लिए तैयारी पूरी
केंद्रीय संगठन सचिव साधु शरण गोप ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर लगातार तीन वर्षों के संघर्ष कर आजसू मजबूत हुई है. पार्टी की स्वीकार्यता लोगों के बीच बढ़ी है. इसलिए जीत निश्चित है. दोनों सीटों पर उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. मौके पर जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण महतो, केंद्रीय सचिव बधन शर्मा, जिला सचिव तपन सिंह चौधरी, प्रकाश शर्मा, दामोदर महतो, परशुराम महतो, मनोज सिंह, निमाई गोराई, अशोक महतो, मनोज माहथा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










