गोमिया और सिल्ली उप चुनाव लड़ेगी आजसू : उमाकांत
बोकारो : गोमिया और सिल्ली विधानसभा का उप चुनाव आजसू लड़ेगी. पार्टी लंबे अरसे दोनों विस सीट पर काम कर रही है. यह उप चुनाव 1932 के खतियान, अंतिम सर्वे सेटलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति और बहाली में स्थानीय युवकों को शत-प्रतिशत अवसर देने के आधार पर लड़ा जायेगा. यह बातें आजसू के केंद्रीय […]
बोकारो : गोमिया और सिल्ली विधानसभा का उप चुनाव आजसू लड़ेगी. पार्टी लंबे अरसे दोनों विस सीट पर काम कर रही है. यह उप चुनाव 1932 के खतियान, अंतिम सर्वे सेटलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति और बहाली में स्थानीय युवकों को शत-प्रतिशत अवसर देने के आधार पर लड़ा जायेगा. यह बातें आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने शुक्रवार को सेक्टर नौ स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही.
श्री रजक ने कहा कि आजसू पार्टी ने विगत तीन वर्षों से झारखंड विरोधी स्थानीय नीति, बहाली, सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन, मोमेंटम झारखंड के नाम पर खनिज पदार्थों की लूट रोकने व राज्य में बिगड़े सामाजिक सौहार्द को दुरुस्त करने के लिए सार्वजनिक रूप से सरकार को अवगत कराया है. लेकिन, उन सभी जन हित मामलों पर सरकार ने मौन धारण कर रखा है. कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. आजसू पार्टी जनहित के इन मामलों पर सिल्ली और गोमिया विधानसभा के उप चुनाव में लोगों का जनमत चाहती है.
चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी बड़ी संघर्ष की ओर कदम बढ़ाना चाहती है. आजसू सरकार में भागीदार रहते हुए भी जन समस्याओं पर सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों से अधिक मुखर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










