12 मई को 51 गरीब बेटियों की करायी जायेगी धूमधाम से शादी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तृतीय बोकारो विधायक सामूहिक कन्यादान समारोह बोकारो : 12 मई को 51 गरीब बेटियों की शादी होगी. मौका होगा तृतीय बोकारो विधायक सामूहिक कन्यादान समारोह 2018 का. शादी के लिए पंजीयन का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को बोकारो फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष नीना नारायण ने पांच कन्याओं का पंजीयन पत्र उनके अभिभावकों को दिया. श्रीमती […]
विज्ञापन
तृतीय बोकारो विधायक सामूहिक कन्यादान समारोह
बोकारो : 12 मई को 51 गरीब बेटियों की शादी होगी. मौका होगा तृतीय बोकारो विधायक सामूहिक कन्यादान समारोह 2018 का. शादी के लिए पंजीयन का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को बोकारो फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष नीना नारायण ने पांच कन्याओं का पंजीयन पत्र उनके अभिभावकों को दिया. श्रीमती नारायण ने बताया कि बोकारो विधायक बिरंची नारायण व उनके मित्रों के सहयोग से गरीब बेटियों की शादी धूमधाम से सेक्टर वन स्थित विधायक आवास में होगी.
शादी के बाद वर-वधू को बरतन सेट, गैस चूल्हा और सिलिंडर, गद्दा, तकिया, चादर, अटैची, कलाई घड़ी, सिटी गोल्ड का दुल्हन हार सेट, शादी का जोड़ा, पायल, बिछिया, सोना की नोजपिन, दीवार घड़ी, इमरजेंसी लाइट, श्रृंगार बाॅक्स सामग्री के साथ, तुलसी पौधा, रामचरित मानस आदि दिया जायेगा. शुक्रवार को उर्मिला लकड़ा, कुंती कुमारी, मनोती बाडा, रेशमा लकड़ा व उषा कुमारी सोरेन का पंजीयन शादी के लिए हुआ. मौके पर एसडीएन सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता, विकास कुमार, श्याम किशोर, रीना एक्का, दिलीप गोराई, रिंकी देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










