बोकारो ने गढ़वा और लोहरदगा को हराया

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के अजीत व कविता बने सबसे तेज धावक बाेकारो की संगीता रही तीसरे स्थान पर बोकारो : राज्य सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ. पर्यटन कला संस्कृति व खेलकूद युवा कार्य विभाग की ओर […]

विज्ञापन

रामगढ़ के अजीत व कविता बने सबसे तेज धावक

बाेकारो की संगीता रही तीसरे स्थान पर
बोकारो : राज्य सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय खेल महोत्सव के दूसरे दिन एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुआ. पर्यटन कला संस्कृति व खेलकूद युवा कार्य विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में रामगढ़ के अजीत कुमार को सबसे तेज धावक घोषित किया गया. हजारीबाग के शिव कुमार ने द्वितीय स्थान व पश्चिम सिंहभूम के संजीव कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया. बालिका 100 मीटर दौड़ में हजारीबाग की कविता कुमार सबसे तेज धावक बनी. हजारीबाग की ही लीलावती ने द्वितीय स्थान व बोकारो की संगीता कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. लंबी कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हजारीबाग की काजल कुमार लंबी छलांग में प्रथम रहीं.
रामगढ़ की ज्योति कुमारी ने द्वितीय स्थान व हजारीबाग की ही जस्नीता तिर्की ने तृतीय स्थान हासिल किया. 800 मीटर बालक दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल में रांची के तन्नु सांगा ने प्रथम स्थान हासिल किया. कोडरमा के सोनू कुमार पंडित ने द्वितीय स्थान व पश्चिम सिंहभूम के मोताई लागुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालिका 800 मीटर दौड़ में रामगढ़ की लीलावती कुमारी प्रथम रही. रामगढ़ की ही शीतल कुमारी ने द्वितीय स्थान व हजारीबाग की पुष्पा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
दुगदा में हुई कबड्डी
दुगदा में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में बोकारो की टीम ने लोहरदगा को 21 के मुकाबले 33 अंकों से पराजित किया. दूसरे मैच में पलामू ने कोडरमा को 22 के मुकाबले 41 अंकों से पराजित किया. तीसरे मैच में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने जामताड़ा की टीम को 28 के मुकाबले 42 अंकों से पराजित किया. चौथे मैच में लातेहार ने गुमला को चार के मुकाबले 29 अंकों से पराजित किया.
चंदनकियारी में हुए फुटबॉल के मैच
चंदनकियारी में हुई राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बोकारो जिला की टीम ने गढ़वा की टीम को कड़े व संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. बोकारो टीम की ओर से पहला गोल तबरेज ने खेल के 29 वें मिनट पर पर टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी. टीम की ओर से दूसरा गोल मो. शमीम ने कर टीम को शानदार जीत दिला कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश दिलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola