हसन चिकना की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो पुलिस एसबीआइ लॉकर लूट कांड के मास्टर माइंड हसन चिकना और उसके अन्य सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की कवायद कर रही है. पुलिस गिरोह की संपत्ति का आकलन करेगी. इस संबंध में बोकारो पुलिस ने काफी हद तक सूचना एकत्र कर ली है. पुलिस के अनुसार हसन चिकना समेत उसके सहयोगियों […]

विज्ञापन

बोकारो : बोकारो पुलिस एसबीआइ लॉकर लूट कांड के मास्टर माइंड हसन चिकना और उसके अन्य सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की कवायद कर रही है. पुलिस गिरोह की संपत्ति का आकलन करेगी. इस संबंध में बोकारो पुलिस ने काफी हद तक सूचना एकत्र कर ली है. पुलिस के अनुसार हसन चिकना समेत उसके सहयोगियों की कई शहरों में चल-अचल संपत्ति है.

हसन चिकना का करोड़ों रुपये का मकान है, जबकि उसका कोई व्यवसाय या कमाई का वैध जरिया भी नहीं है. पुलिस का मानना है कि उसने व उसके सहयोगियों ने चोरी कर काफी संपत्ति जमा की है. पुलिस हसन चिकना के सहयोगियों के आय का स्रोत भी खोज रही है. बताते चलें कि दिसंबर 2017 के अंतिम सप्ताह में एडीएम बिल्डिंग स्थित एसबीआइ बैंक का 72 लॉकर काट कर करोड़ों रुपये की चोरी हसन चिकना गिरोह के सदस्यों ने की थी. पुलिस अब तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. हसन चिकना समेत अन्य सहयोगी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola