ठगी के आरोप में बिल्डर पिता-पुत्र गये जेल
चास : बिल्डर सह एम्बियस सिटी डेवलपमेंट प्रा. लि. के प्रबंधक सेक्टर 8/सी, आवास संख्या 3037 निवासी रवींद्र सिंह व उसके पुत्र राजीव रंजन को चास पुलिस ने गुरुवार को ठगी के आरोप में जेल भेज दिया. दोनों पर सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल निवासी अमित कुमार ने 11 लाख 26 हजार रुपये ठगी […]
चास : बिल्डर सह एम्बियस सिटी डेवलपमेंट प्रा. लि. के प्रबंधक सेक्टर 8/सी, आवास संख्या 3037 निवासी रवींद्र सिंह व उसके पुत्र राजीव रंजन को चास पुलिस ने गुरुवार को ठगी के आरोप में जेल भेज दिया. दोनों पर सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के लोहांचल निवासी अमित कुमार ने 11 लाख 26 हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है. चास थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि अमित ने पांच जुलाई 2017 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद जांच में सत्यता पाये जाने के बाद बिल्डर पिता-पुत्र को उनके आवास से बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि दाेनों के खिलाफ पूर्व में भी दो केस दर्ज हुये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










