बोकारो में जुटेंगे सेल के चिकित्सा पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

स्टील मेडिकल ऑफिसर्स सम्मेलन दो फरवरी से बीजीएच के तत्वावधान में होगा आयोजन बोकारो : बोकारो जेनरल अस्पताल के तत्वावधान में दो से चार फरवरी तक बोकारो में 39वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इस सम्मेलन में विभिन्न स्टील प्लांट के लगभग 80 चिकित्सक शामिल होंगे. यह जानकारी बीजीएच के […]

विज्ञापन

स्टील मेडिकल ऑफिसर्स सम्मेलन दो फरवरी से

बीजीएच के तत्वावधान में होगा आयोजन
बोकारो : बोकारो जेनरल अस्पताल के तत्वावधान में दो से चार फरवरी तक बोकारो में 39वें अखिल भारतीय स्टील मेडिकल ऑफिसर्स सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इस सम्मेलन में विभिन्न स्टील प्लांट के लगभग 80 चिकित्सक शामिल होंगे. यह जानकारी बीजीएच के निदेशक प्रभारी डॉ. एके सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष व बीजीएच के सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ. जीएन साहू और आयोजन समिति के सचिव व बीजीएच के मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ आरएन प्रधान ने मंगलवार को बीजीएच में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी. बताया : सम्मेलन में विभिन्न स्टील प्लांट के चिकित्सा सेवाओं के पूर्व विभागाध्यक्षों को सम्मानित भी किया जायेगा.
‘भगवत गीता एवं चिकित्सक’ पर व्याख्यान : डॉ. सिंह ने बताया कि बीजीएच की ओर पांचवीं बार आयोजित इस सम्मेलन में बीएसएल सहित भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, इस्को-बर्नपुर, वीआइएसएल-भद्रावती, सेलम, एमइएल चंद्रपुर, आरआइएनएल, मेकॉन रांची व टाटा स्टील के चिकित्सक भाग लेंगे. सम्मेलन के दौरान विभिन्न पेपर्स की प्रस्तुति, पॉलीट्रॉमा व क्रिटिकल केयर, यूटीआइ आदि विषयों पर परिचर्चा होगी. इसके अलावा देश भर से आमंत्रित विशेषज्ञों द्वारा कुल 10 व्याख्यान प्रस्तुत किये जायेंगे. दो फरवरी को एचआरडी सेंटर में सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर एसयूएम अस्पताल, भुवनेश्वर के डीन आइएमएस व निदेशक डॉ गंगाधर साहू द्वारा ‘भगवत गीता एवं चिकित्सक’ विषय पर की नोट व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा.
एक सौ वैज्ञानिक पर्चे प्रस्तुत किये जायेंगे : डॉ. साहू ने बताया कि सम्मेलन में अपोलाे ग्लेनइगल्स कोलकाता के प्रख्यात गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. महेश कुमार गोयनका व कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ सुव्नो बनर्जी, अपोलाे चेन्नई के डॉ सिद्धार्थ घोष, अपोलो हैदराबाद के डॉ मनीष वर्मा, अपोला भुवनेश्वर के यूरोलॉजिस्ट डॉ एसडी अधिकारी, मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ मनीष सिंघल, अपोलो नयी दिल्ली के रोबोटिक सर्जन डॉ अरुण प्रसाद, यशोदा कैंसर अस्पताल सिकंदराबाद के डॉ जे गौड़ व नोबेल मेडिकल कॉलेज बिराटनगर, नेपाल के डॉ सीआर दास भी शामिल होंगे. कुल मिला
कर सम्मेलन के दौरान लगभग एक
सौ सांइटिफिक पेपर्स प्रस्तुत किये जायेंगे. पत्रकार वार्ता में बीएसएल संचार प्रमुख मणिकांत धान सहित बीजीएच के दर्जनों विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola