50 मीटर की ऊंचाई से गिर कर मजदूर मौत

Updated:
विज्ञापन

डालमिया सीमेंट में हुई घटना मुआवजा के साथ मृतक के भाई को अनुकंपा पर मिली नियुक्ति बालीडीह : बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित डामिलया सीमेंट कंपनी में कार्यरत गोड़ाबाली निवासी ठेका मजदूर 21 वर्षीय अजय रजवार की मौत काम के दौरान 26 जनवरी को हो गयी. उसकी मौत के बाद शनिवार को अन्य मजदूरों व मृतक […]

विज्ञापन

डालमिया सीमेंट में हुई घटना

मुआवजा के साथ मृतक के भाई को अनुकंपा पर मिली नियुक्ति
बालीडीह : बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित डामिलया सीमेंट कंपनी में कार्यरत गोड़ाबाली निवासी ठेका मजदूर 21 वर्षीय अजय रजवार की मौत काम के दौरान 26 जनवरी को हो गयी. उसकी मौत के बाद शनिवार को अन्य मजदूरों व मृतक के परिजनों ने हंगामा किया. कंपनी के एचआर ब्रजेश वर्मा के साथ वार्ता में मृतक के परिवार को आठ लाख मुआवजा तथा मृतक के बड़े भाई विजय रजवार को अनुकंपा पर नौकरी देने पर सहमति बनी. इस दौरान मंटू सिंह, नवजवान क्रांति मोर्चा अध्यक्ष अविनाश सिंह, भाजपा बालीडीह मंडल महामंत्री दारा सिंह, रति रजवार, उपमुखिया ज्ञानी सिंह, वार्ड श्यामलोचन सिंह, निरंजन रजवार, फागू रजवार, बालीडीह ओपी प्रभारी आदि मौजूद थे.
क्या है मामला
26 जनवरी को पद्मा इंटरप्राइजेज का ठेका मजदूर अजय रजवार 50 मीटर ऊंचाई पर स्थित सेलो की सफाई करने चढ़ा. इस दौरान असंतुलित होकर वह जमीन पर गिरा गया. आनन-फानन में उसे बीजीएच ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को बीजीएच में रख कर घटना से आहत हो परिजनों तथा साथी मजदूरों ने शाम करीब छह बजे डालमिया सीमेंट कंपनी में नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये. देर शाम तक चली वार्ता के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया. शनिवार की सुबह फिर से ग्रामीणों की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन ने सकारात्मक पहल करते हुए मामला को शांत किया. शाम को बालीडीह थाना इंस्पेक्टर, कार्यपालक दंडाधिकारी, ओपी थाना प्रभारी, जिप सदस्य निशा हेंब्रम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष हसन शेख, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola