राज्य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की तैयारी पूरी
बोकारो : रविवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इंटर स्तरीय कम्प्यूटर ज्ञान व कंप्यूटर में हिंदी टंकन अहर्ता धारक पद के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. नोडल पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता जुगनू मिंज ने बताया : सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा […]
बोकारो : रविवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इंटर स्तरीय कम्प्यूटर ज्ञान व कंप्यूटर में हिंदी टंकन अहर्ता धारक पद के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. नोडल पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता जुगनू मिंज ने बताया : सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया है
कि परीक्षा किसी भी परिस्थिति में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने बताया : परीक्षा को लेकर जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये है, इसमें कुल 14,772 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए 22 स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह केंद्र पर्यवेक्षक, 22 गश्ती दंडाधिकारी और 07 फ्लाइंग स्क्वाइड दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये है. उसके अलावा 51 पुलिस पदाधिकारी व 204 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. परीक्षा के सफल संचालन के लिए महीप कुमार सिंह जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










