सरकारी शराब दुकानदार तय मूल्य से ज्यादा पर बेच रहे हैं शराब
बोकारो : स्थानीय लोगों को नकली शराब से मुक्ति दिलाने व सरकार द्वारा तय मूल्य पर शराब उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा गत अगस्त माह से पूरे राज्य में शराब बेची जा रही है़ लेकिन सरकारी शराब दुकान में फिर से वही मनमानी शुरू हो चुकी है, जो पहले […]
बोकारो : स्थानीय लोगों को नकली शराब से मुक्ति दिलाने व सरकार द्वारा तय मूल्य पर शराब उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा गत अगस्त माह से पूरे राज्य में शराब बेची जा रही है़ लेकिन सरकारी शराब दुकान में फिर से वही मनमानी शुरू हो चुकी है, जो पहले शराब सिंडिकेट द्वारा की जाती थी.
सरकार के इस निर्णय से सिडिंकेट का एकाधिकार तो खत्म हो गया, लेकिन अभी भी लोगों को सरकारी शराब दुकान पर प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब मिल रही है. अगर कोई ग्राहक शराब दुकानदार से बिल की मांग करता है, तो उसके साथ शराब दुकानदार दुर्व्यवहार करते है़ ग्राहक के अडिग रहने पर ही दुकानदार बिल तो देते हैं, लेकिन प्रिंट रेट वाला ही बिल उसे दिया जाता है़ कोई भी व्यक्ति शराब दुकान पर हंगामा करना नहीं चाहता है़
इसी बात का फायदा उठाकर सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी आम लोगों से ठग रहे है़ं इस बात की पूरी जानकारी उत्पाद विभाग के अधिकारियों को है, लेकिन सरकारी अधिकारी चुप्पी साधे हुए है़ं उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिल वाला कॉपी के साथ कोई व्यक्ति साक्ष्य प्रस्तुत करेगा, तभी संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जायेगी़ इस मामले में विभाग के वरीय अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










