आवेदक ने एसपी को पत्र लिखा, मांगा इंसाफ

Updated:
विज्ञापन

चास : चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी जयनारायण सिंह ने पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान सहित पांच अन्य लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये एसपी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में आवेदक जयनारायण ने बताया है कि वे पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत तेलीडीह मौजा में चौरा बस्ती के […]

विज्ञापन

चास : चास थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी जयनारायण सिंह ने पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान सहित पांच अन्य लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये एसपी को पत्र लिखा है. लिखे पत्र में आवेदक जयनारायण ने बताया है कि वे पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत तेलीडीह मौजा में चौरा बस्ती के पास वर्ष 2007 में 62 डिसमिल जमीन की खरीद की थी. पांच सितंबर को वहां पर काम करवा रहे थे, इसी दौरान पूर्व उपाध्यक्ष श्री खान, बाबू खान,

झोलू अंसारी, बांधगोड़ा निवासी नित्यानंद तिवारी व विकास तिवारी ने आकर प्रति डिसमिल 50 हजार रुपये की मांग की. कुल मिलाकर 31 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी. नहीं देने पर लोगों ने काम बंद करवा दिया और कभी भी काम नहीं करने देने की धमकी दी. कहा कि पिंड्राजोरा थाना द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है.

आरोप निराधार है, जमीन के कागजात मेरे पास हैं : खान
नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्री खान से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि जयनारायण सिंह द्वारा लगाया गया सभी आरोप निराधार है. श्री सिंह द्वारा दावा की जा रही जमीन में नौ एकड़ जमीन मेरी है. विवाद को बढ़ते देख चास एसडीएम को आवेदन देकर 144 धारा लगाने की मांग की है. जमीन के आवश्यक कागजात मेरे पास मौजूद है. जब चाहे तब प्रशासन इस मामले में जांच कर सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola