एसपी ने जख्मी छात्र को इलाज के लिए भेजा मेडिका
बोकारो : सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए बोकारो पब्लिक स्कूल के एक छात्र को छोड़कर अन्य सभी छात्रों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है़ शुक्रवार को केवल सेक्टर दो सी, आवास संख्या 03-147 निवासी छात्र सौरभ सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है़ एसपी वाइएस रमेश छात्रों की स्वास्थ्य की […]
बोकारो : सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए बोकारो पब्लिक स्कूल के एक छात्र को छोड़कर अन्य सभी छात्रों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है़ शुक्रवार को केवल सेक्टर दो सी, आवास संख्या 03-147 निवासी छात्र सौरभ सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है़ एसपी वाइएस रमेश छात्रों की स्वास्थ्य की जानकारी लेने शुक्रवार की सुबह अस्पताल पहुंचे़ चिकित्सकों ने एसपी को बताया कि सीसीयू में भरती सौरभ सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है़
वह वेंटीलेटर पर है़ चिकित्सकों ने सौरभ को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित मेदांता अस्पताल ले जाने की सलाह दी़ बीजीएच के चिकित्सकों की सलाह पर एसपी वाइएस रमेश ने सौरभ को इलाज के लिए मेडिका अस्पताल भेजने की पूरी व्यवस्था की़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










