पर्यावरण संरक्षण के प्रति जतायी प्रतिबद्धता

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सम्मेलन कक्ष में 30 अगस्त को महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं) काजल दास की अध्यक्षता में वर्ष 2016-17 के सेल के सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग के संबंध में स्टेक होल्डर कन्स्लटेशन की बैठक हुई. इसमें महाप्रबंधक (अनुरक्षण) वी देवराज, महाप्रबंधकगण, वरीय अधिकारी, मेसर्स एफएसएनएल, बीपीएससीएल व बीएसएल में कार्यरत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि, एनजीओ, आपूर्तिकर्ताओं […]

विज्ञापन
बोकारो: अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) सम्मेलन कक्ष में 30 अगस्त को महाप्रबंधक प्रभारी (परियोजनाएं) काजल दास की अध्यक्षता में वर्ष 2016-17 के सेल के सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग के संबंध में स्टेक होल्डर कन्स्लटेशन की बैठक हुई. इसमें महाप्रबंधक (अनुरक्षण) वी देवराज, महाप्रबंधकगण, वरीय अधिकारी, मेसर्स एफएसएनएल, बीपीएससीएल व बीएसएल में कार्यरत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि, एनजीओ, आपूर्तिकर्ताओं समेत बीएसएल से संबंधित अन्य लोग उपस्थित थे़.

सहायक महाप्रबंधक (इसीडी) एनपी श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया. पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक दायित्व के निर्वहण में स्टेक होल्डर बैठक की महत्ता पर प्रकाश डाला़ श्री दास ने बीएसएल की ओर से प्रदूषण नियंत्रण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी़ श्री देवराज ने प्रदूषण नियंत्रण करते हुए उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने की बात कही़ उन्होंने उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व के प्रति भी बीएसएल की प्रतिबद्धता को बताया़.

इएमडी विभाग, सेल, नयी दिल्ली की राखी सेन द्वारा एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग के बारे में बताया गया़ टीइएसएल के पीके वर्मा ने भी एक प्रस्तुतीकरण कर ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन की जानकारी दी. संचालन प्रबंधक (इएमडी) नितेश रंजन ने किया. उप प्रबंधक (इएमडी) एके गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया़ आयोजन में सहायक प्रबंधक (इसीडी) अजीत कुमार व उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola