हॉस्टल में छात्रा को डायन कह किया जाता है प्रताड़ित बोरियो
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पथरा मिशन स्कूल के सेक्रेड हर्ट बालिका छात्रावास का मामला छात्रा के पिता ने बीडीओ से की लिखित शिकायत पिता ने हॉस्टल इंचार्ज पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई करने की मांग प्रताड़ना का विरोध करने पर हॉस्टल से बाहर निकालने की दी जाती है धमकी : छात्रा बोकारो,बोरियो : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड […]
विज्ञापन
पथरा मिशन स्कूल के सेक्रेड हर्ट बालिका छात्रावास का मामला
छात्रा के पिता ने बीडीओ से की लिखित शिकायत
पिता ने हॉस्टल इंचार्ज पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई करने की मांग
प्रताड़ना का विरोध करने पर हॉस्टल से बाहर निकालने की दी जाती है धमकी : छात्रा
बोकारो,बोरियो : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड अंतर्गत जादूटोला धोगड़ा गांव निवासी दानियल मुर्मू ने मिशन के सेक्रेड हर्ट बालिका छात्रावास की सिस्टर व हॉस्टल इंचार्ज पर बेटी को डायन कह कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने सोमवार को बीडीओ आशीष मंडल से मिल कर इसकी लिखित शिकायत की है. शिकायतकर्ता दानियल ने बताया कि पथरा मिशन स्कूल में उनकी दो बेटियां पढ़ती हैं और वहीं छात्रावास में रहती है.
बेटी से मिलने गये छात्रावास तो हुआ खुलासा : बीडीओ को दिये आवेदन के माध्यम से दानियल ने कहा है कि शनिवार को वह और उसी पत्नी अपनी बेटियो से मिलने छात्रावास गये थे. मिलने के दौरान उनकी बेटी फफक-फफक कर रो पड़ी और कहने लगी कि हॉस्टल में मिस धनी एवं हॉस्टल इंचार्ज सिस्टर स्टेशिला द्वारा मुझे डायन बोल कर हमेशा प्रताड़ित किया जाता है. इसका विरोध करने पर हॉस्टल से निकाल देने की धमकी दी जाती है. पिछले दिनों दोनों ने मुझे जलील करते हुए देर रात तक हॉस्टल के बाहर रखा.
पीड़ित पिता दानियल सोरेन ने बीडीओ आशीष मंडल से न्याय की गुहार लगाते हुए हॉस्टल मिस धनी व इंचार्ज सिस्टर स्टेशिला पर कार्रवाई करने की मांग की. बीडीओ ने मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी को आवेदन अग्रसारित कर दिया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. इस संदर्भ में मिशन के फादर बरनार्ड ने आरोप को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि छात्रा कई बार छात्रावास से भागने का प्रयास कर चुकी है. इसलिए उनके पिता को बुला कर उक्त छात्रा को घर ले जाने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










