वेज रिविजन नहीं होने से बीएसएल अधिकारियों में आक्रोश
बोकारो: अधिकारियों के वेज रिवीजन में थर्ड पीआरसी के द्वारा जो अफोर्डबिलिटी क्लॉज जोड़ा गया है, वो अधिकारियों के साथ सरासर ज्यादती है. इस क्लॉज के कारण अधिकारियों का वेज रिवीजन अधर में लटक गया है. सेफी व कॉमको की ओर से हर मंच पर इसका विरोध किया गया. फिर भी इस क्लॉज को बिना […]
सेल का अंतिम 3 साल का एवरेज प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) नेगेटिव है. इस कारण सेल के अधिकारियों का वेज रिवीजन नहीं हो पायेगा. इससे अधिकारियों में इस क्लॉज को लेकर जबरदस्त रोष है. इसके खिलाफ बीएसएल सहित सेल के अधिकारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. ये बातें बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) के अध्यक्ष डॉ पीके पांडे ने कही.
बोसा की बैठक सेक्टर-4 एफ स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में काउंसिल मेंबर्स को सेफी की ओर से पास किये गये प्रस्तावों की जानकारी दी गयी. वेज रिविजन से संबंधित आगे की रणनीति तय की गयी. डॉ पांडे ने कहा : अधिकांश सरकारी उपक्रमों के घाटे में होने के बाद भी उनका वेज रिवीजन हुआ. फिर सरकार पब्लिक सेक्टर यूनिट पर ही यह मनमानी कैसे थोप सकती है? सेफी व बोसा ने सरकार की ज्यादती का विरोध करने का फैसला लिया है. जल्द ही बीएसएल सहित सेल से सभी प्लांट के बाहर गेट मीटिंग कर इस फैसले का विरोध किया जायेगा. 05 सितंबर को अधिकारी काला-बिल्ला लगा कर विरोध करेंगे. 12 सितंबर को अधिकारी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










