पहले क्षमता के लिए उत्पादन फिर सामर्थ्य के लिए उत्पादन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: सेल अध्यक्ष पीके सिंह ने शनिवार को बर्नपुर में इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) का दौरा किया. विभिन्न विभागों के 600 से ज्यादा कार्मिकों के साथ बातचीत की. श्री सिंह ने संयंत्र के कार्मिकों को क्षमता से आगे बढ़ते हुए ‘पहले क्षमता के लिए उत्पादन, फिर सामर्थ्य के लिए उत्पादन’ स्लोगन के साथ नयी मिलों […]
विज्ञापन
बोकारो: सेल अध्यक्ष पीके सिंह ने शनिवार को बर्नपुर में इस्को स्टील प्लांट (आइएसपी) का दौरा किया. विभिन्न विभागों के 600 से ज्यादा कार्मिकों के साथ बातचीत की. श्री सिंह ने संयंत्र के कार्मिकों को क्षमता से आगे बढ़ते हुए ‘पहले क्षमता के लिए उत्पादन, फिर सामर्थ्य के लिए उत्पादन’ स्लोगन के साथ नयी मिलों की निर्धारित क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया.
कार्मिकों को प्रोत्साहित करते हुए कंपनी के मौजूदा लक्ष्य व प्राथमिकताओं को बताया. कहा : स्टील ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) अपनी प्रक्रियाओं को नया रूप देने व बाजार को विश्वस्तरीय की उत्पाद आपूर्ति करने के स्थिति में है. सेल की आधुनिकीकरण परियोजनाएं पूरी होने वाली हैं.
श्री सिंह ने कहा : प्रधान मंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित सेल-आइएसपी का नया और आधुनिकीकृत संयंत्र सेल को लॉन्ग उत्पाद बाजार में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 7 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक ले जाने में मदद करेगा. आधुनिकीकरण के बाद आईएसपी की अत्याधुनिक वायर रॉड मिल (डब्लूआरएम), यूनिवर्सल स्ट्रक्चरल मिल (यूएसएम) व बार मिल उच्च गुणवत्ता के इस्पात का उत्पादन करने में सक्षम है. कहा : इस संयंत्र के पास नई मिलों से उत्पादित संवर्द्धित उत्पादों की वजह से नए बाजार क्षेत्रों को हासिल करने की अपार क्षमता है. हर कर्मचारी अपने अधिकार क्षेत्र में एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तरह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










