इंटेलिजेंस अफसर के मौके 1430 पदों पर होगी बहाली

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: यदि आप ग्रेजुएट हैं और एक सम्मानित सरकारी अधिकारी के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस आॅफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां 1430 रिक्त पदों में बहाली के अवसर हैं. किसी भी विषय में स्नातक 18 से 27 वर्ष के बीच का सामान्य श्रेणी का […]

विज्ञापन
बोकारो: यदि आप ग्रेजुएट हैं और एक सम्मानित सरकारी अधिकारी के रूप में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस आॅफिसर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां 1430 रिक्त पदों में बहाली के अवसर हैं. किसी भी विषय में स्नातक 18 से 27 वर्ष के बीच का सामान्य श्रेणी का युवा आवेदन कर सकता है. वहीं एससी-एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और ओबीसी के लिए 30 वर्ष है.
तीन चरणोें में होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों को टीयर वन, टीयर टू एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया जायेगा. टीयर वन की परीक्षा में 60 मिनट में 100 मार्क्स के लिए 100 प्रश्न हल करने होंगे. ये प्रश्न जेनरल अवेरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड, लॉजिकल/एनालिटिकल एबिलिटी तथा इंगलिश लैंग्वेज से होंगे. इसमें 0.25 नकारात्मक अंक का भी प्रावधान है. टीयर टू में डिस्क्रिप्टिव नेचर के प्रश्न होंगे. यहां अभ्यर्थियों को 60 मिनट के समय में 50 मार्क्स के लिए 3 प्रश्न हल करने होंगे. इसमें राइटिंग, प्रेसी राइटिंग तथा इंगलिश कांप्रिहेंशन से प्रश्न होंगे. टीयर टू में पास करने के लिए 33 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है. दोनों चरण की परीक्षा के बाद साक्षात्कार लिया जायेगा. अंतिम चयन तीनों परीक्षा के परिणाम के आधार पर किया जायेगा.
वैसे अभ्यर्थी जो ठोस रणनीति बनाकर तैयारी करेंगे, उन्हें ही सफलता मिलेगी. अत: विषयों से संबंधित सभी मुख्य बिंदुओं का आधारभूत कांसेप्ट क्लियर करते हुए सैंपल पेपर से अभ्यास भी करें. प्रतिदिन विषयों में कुछ न कुछ नया सीखें.
एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित परीक्षा होगी
चूंकि यह एक एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित परीक्षा होगी और एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित परीक्षाओं में शामिल किये जाने वाले प्रश्नों का स्तर वही होता है जिनके उत्तर की आशा किसी भी सामान्य शिक्षित व्यक्ति से की जा सके. इसलिए प्राय: 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई को इन परीक्षाओं की तैयारी का आधार बनाया जाता है.

संख्यात्मक अभियोग्यता में बेहतर प्रदर्शन के लिए जोड़, घटाव, गुणा, भाग, प्रतिशतता, अनुपात औसत, एलसीएम-एचसीएफ इत्यादि की अच्छी समझ जरूरी है. इसी प्रकार सामान्य सचेतता में अच्छे स्कोर के लिए आवश्यक है कि इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति, पर्यावरण, खगोल की समझ रखें. साथ ही साथ राष्ट्रीय अखबारों-पत्रिकाओं के माध्यम से खेल जगत, पुरस्कार, खोज, वैश्विक गतिविधियां, चर्चित पुस्तकों एवं लेखकों का भी ज्ञान बढ़ायें. अभ्यर्थियों की अंतिम सूची परीक्षा के तीनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा, अत: तैयारी के दौरान सभी विषयों को महत्व दें. टीयर टू में पूरी तरह अंगरेजी भाषा को ही जांचा जायेगा इसलिए इस विषय पर विषेश ध्यान दें. एस्से लिखने का अभ्यास करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola