कसमार में सवारी वाहन पलटा, दर्जनों घायल

Updated:
विज्ञापन

कसमार: बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही एक सिटी राइड बस कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतू में खांजो नदी पर पुल के पास (एनएच 23 पर) मंगलवार की दोपहर को अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये है़ं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, […]

विज्ञापन
कसमार: बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही एक सिटी राइड बस कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दांतू में खांजो नदी पर पुल के पास (एनएच 23 पर) मंगलवार की दोपहर को अनियंत्रित होकर पलट गयी. बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गये है़ं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैनामोड़ रेफरल अस्पताल व बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया जा रहा है़.

कई घायलों की स्थिति गंभीर है. जानकारी के अनुसार, सीटी राइड बस (जेएच 09पी 9932) बोकारो से रामगढ़ की ओर जा रही थी़ विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गयी़ कसमार पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola