लॉकडाउन के दौरान राशन वितरण में गड़बड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने कार्रवाई का दिया आदेश
मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह समय सुरक्षित और एकजुट रहने का है
झारखंड में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह समय एकजुट और सतर्क रहने का है. यदि हम पूरी एहतियात ना बरतें तो सभी को कोराना वायरस से खतरा है. यह वायरस किसी धर्म, समुदाय, जाति, नस्ल को नहीं पहचानता. एक दूसरे का सहारा बनें. ताकि जिन लोगों में लक्षण हो उनको सामने आने की और जांच कराने का हिम्मत मिले. मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के दौरान पूरे राज्य की कार्यव्यवस्था पर जायजा लिया. सीएम ने लॉकडाउन के दौरान कुछ राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है.
राशन डीलर अनाज देने में गड़बड़ी कर रहा था मुख्यमंत्री ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. इसके बाद गढ़वा जिले के खारोंधी प्रखंड अंतर्गत अरंगी पंचायत के जनवितरण प्रणाली के डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को आदेश दिया है कि सुनिश्चित करें की उक्त ग्राम पंचायत में लोगों को उनके हक का अनाज सुचारु रूप से मिलता रहे.
मुख्यमंत्री को मंत्री श्री मिथलेश ठाकुर ने जानकारी दी कि गढ़वा जिले के खारोंधी प्रखंड अंतर्गत अरंगी पंचायत में पिछले 3 महीने से राशन का सही से वितरण नहीं हुआ है.
मुख्यमंत्री को उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि उक्त डीलर पर एफआईआर दर्ज कर दिया गया है. अगले 15 दिनों में कारण का पता लगाकर उनका लाइसेंस रद्द भी अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने पलामू के नए राशन डीलर पर भी एक्शन लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, उनके ऊपर ये आरोप कि वो दलित परिवारों को राशन नहीं देते हैं. शिकायत मिलने के बाद पलामू के डीसी को ये आदेश दिया है कि उन पर कार्रवाई किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










