झाविमो के छह विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड विकास मोर्चा की आज बुलायी गयी विधायक दल की बैठक में मात्र दो विधायक पहुंचे और छह विधायक बैठक से गायब हैं. छह विधायकों का बैठक में उपस्थित नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाविमो के यह छह विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड विकास मोर्चा की आज बुलायी गयी विधायक दल की बैठक में मात्र दो विधायक पहुंचे और छह विधायक बैठक से गायब हैं. छह विधायकों का बैठक में उपस्थित नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार झाविमो के यह छह विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं. झारखंड की राजनीति के लिए यह बड़ी खबर है.
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झारखंड विकास मोर्चा के कुल आठ विधायक हैं. उनमें से छह विधायक अगर भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा. उनके विधायकों का यह कदम राजनीति में मरांडी के कद को कम करने वाला साबित हो सकता है.
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा थी कि बाबूलाल भाजपा में वापसी कर सकते हैं, लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ नहीं. बाबूलाल मरांडी झारखंड गठन के बाद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन बाद में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा को छोड़ दिया और एक नयी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया. प्रदेश की राजनीति में पार्टी का अपना रूतबा है, लेकिन अगर उसके छह विधायक भाजपा में शामिल हो गये, जैसी की चर्चा चल रही है, तो पार्टी के लिए यह बड़ा संकट साबित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










