ePaper

60 दिनों में राशन कार्ड देंगे : बाबूलाल

Updated at : 03 Dec 2014 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
60 दिनों में राशन कार्ड देंगे : बाबूलाल

घाटोटांड़, इटखोरी: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को चुनावी सभाओं में कहा : जेवीएम की सरकार बनी, तो दो साल के अंदर सभी गांवों में बिजली, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 60 दिनों में राशन कार्ड देंगे. 90 दिनों में टेट पास पारा शिक्षकों को गांव में ही बहाल करेंगे. पारा शिक्षकों […]

विज्ञापन

घाटोटांड़, इटखोरी: झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को चुनावी सभाओं में कहा : जेवीएम की सरकार बनी, तो दो साल के अंदर सभी गांवों में बिजली, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. 60 दिनों में राशन कार्ड देंगे. 90 दिनों में टेट पास पारा शिक्षकों को गांव में ही बहाल करेंगे. पारा शिक्षकों को स्थायी करेंगे.

राज्य को अपराधमुक्त बनायेंगे. अब तक जितनी भी सरकारें बनीं, सब ने निजी स्वार्थ साधा. इस चुनाव में आपको तय करना है कि झारखंड में लूटनेवालों की सरकार हो या झारखंड को बचा कर विकास करनेवाली झाविमो की सरकार हो. हमने झारखंड को विकसित करने का प्रयास किया था. हमें 28 माह में ही हटा दिया गया.

यहां राजनीति व्यवसाय बन गयी है. कानून-व्यवस्था बिगड़ गयी है. चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है. भाजपा, झामुमो ,कांग्रेस इसे नहीं सुधार सकते हैं, क्योंकि ये सभी भ्रष्टाचार के बुनियाद पर ही सरकार बनाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola