तारा शाहदेव मामले में नाम आने पर झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार निलंबित

रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद को निलंबित कर दिया है. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने तारा शाहदेव मामले में नाम आने पर मुश्ताक अहमद के खिलाफ यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रार निगरानी का अतिरिक्त प्रभार रजिस्ट्रार (स्थापना) सत्येंद्र सिंह को दिया गया है. झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार […]
रांची: झारखंड हाइकोर्ट ने रजिस्ट्रार (निगरानी) मुश्ताक अहमद को निलंबित कर दिया है. एक्टिंग चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने तारा शाहदेव मामले में नाम आने पर मुश्ताक अहमद के खिलाफ यह कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रार निगरानी का अतिरिक्त प्रभार रजिस्ट्रार (स्थापना) सत्येंद्र सिंह को दिया गया है.
झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल (महापंजीयक) अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय निशानेबाज तारा शाहदेव के उत्पीडन और कथित धर्म परिवर्तन के मामले में मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन से जुडे होने के आरोपी उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (सतर्कता) मोहम्मद मुश्ताक को उच्च न्यायालय के आदेश से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनसे तीन सप्ताह के भीतर उसके कामकाज और आचरण के बारे में जानकारी मांगी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




