Anupama: अनुपमा को प्रेरणा करेगी मिस, इस वजह से अनु को पैसे देगा दिग्विजय

Updated:
विज्ञापन

अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेरणा, प्रेम से नया रेस्टोरेंट खोलने की बात कहता है. इसके पीछे की वजह प्रेरणा स वह पूछता है. दूसरी तरफ मोटी बा गौतम पर अपना विश्वास जताती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा से घर की मालकिन पूछती है कि अगर अभी परेशानी हो रही है तो अगले दस दिनों तक काम कैसे चलेगा. अनुपमा बताती है कि जया उसके साथ है. महिला कहती है कि जया घर में रहकर उसका इंतजार कर सकती है. वह अनु को खाना बनाने के लिए कहती है. अनुपमा, जया से माफी मांगती है कि वह अपने काम में उलझ गई है. जया कहती है कि उसे अनुपमा के साथ रहना अच्छा लगता है और वह मदद करना चाहती है.

विज्ञापन

अनुपमा को प्रेरणा करेगी मिस

दूसरी तरफ प्रेरणा और प्रेम सड़क पर गाड़ी से जा रहे होते हैं. इस दौरान प्रेरणा कहती है कि वह एक नया रेस्टोरेंट खोलना चाहती है. प्रेम पूछता है कि उसे कौन संभालेगा. इस पर प्रेरणा तुरंत कहती है कि वह चाहती है कि इसे अनुपमा संभाले. प्रेरणा बताती है कि वह अनुपमा को बहुत मिस करती है. प्रेम फैसला करता है कि वह अनुपमा से बात करेगा. प्रेरणा यह भी बताती है कि उसने प्रेम और राही के लिए गिफ्ट खरीदे हैं, क्योंकि वे दोनों उस पर भरोसा करते हैं और वह परिवार को खोना नहीं चाहती.

अनु को पैसे देगा दिग्विजय

वसुंधरा कहती हैं कि फाइल को गौतम ही फाइनल करेगा. यह सुनकर अनिल नाराज हो जाता है और पूछता है कि वह गौतम पर इतना भरोसा कैसे कर सकती है. वसुंधरा का कहना है कि पाराग की गैरमौजूदगी में गौतम ही बिजनेस को संभाल रहा है और मुनाफा भी दिला रहा है. रात के समय अनुपमा घर लौटती है तो जया को भूख लगी होती है. अनु, बैंकू को फोन करके जया को अंदर ले जाने के लिए कहती है. अचानक घर की लाइट चली जाती है. ऐसे में अनुपमा खुद लाइट ठीक करने का फैसला करती है क्योंकि जया भूखी है. वह बिजली ठीक कर देती है. दिग्विजय उसे पैसे देना चाहते हैं, लेकिन अनुपमा मना कर देती है.बाद में बैंकू के कहने पर वह पैसे ले लेती है और कहती है कि जरूरत के समय उन्हें यह मदद मिली है.

यह भी पढ़ें- Anupama: इस वजह से फूट-फूट कर रोएगी अनु, दिग्विजय के अतीत का पन्ना आया सामने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola