जमशेदपुर में दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 15 Jan 2020 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर में दिन-दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

रांची : मकर संक्रांति के दिन जमशेदपुर में बुधवार को दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड राजीव पथ साईं मंदिर के पास का है. सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने स्थानीय युवक सुमन रक्षित को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद […]

विज्ञापन

रांची : मकर संक्रांति के दिन जमशेदपुर में बुधवार को दिन-दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड राजीव पथ साईं मंदिर के पास का है. सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने स्थानीय युवक सुमन रक्षित को गोली मार दी.

गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. पास के जिम में प्रैक्टिस कर रहे युवकों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया. स्थानीय लोगों ने सुमन को तत्काल टीएमएच पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर, घटनास्थल से पुलिस ने छानबीन के दौरान 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया है. पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola