नाबालिग का बनाता था अश्लील वीडियो, फिनाइल पीकर की जान देने की कोशिश

Updated at : 15 Dec 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग का बनाता था अश्लील वीडियो, फिनाइल पीकर की जान देने की कोशिश

रांची : अश्लील वीडियो बनाने और फोटो लेने की घटना से तंग आकर आठवीं की एक नाबालिग छात्रा ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की. घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार की देर रात तब मिली, जब नाबालिग को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने पर देर रात सदर डीएसपी […]

विज्ञापन

रांची : अश्लील वीडियो बनाने और फोटो लेने की घटना से तंग आकर आठवीं की एक नाबालिग छात्रा ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की. घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार की देर रात तब मिली, जब नाबालिग को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया. जानकारी मिलने पर देर रात सदर डीएसपी और सदर थाना प्रभारी रिम्स पहुंचे.

मामले में नाबालिग के रिश्तेदार से जानकारी ली. पता चला कि घटना को अंजाम देने का आरोप बूटी मोड़ पेट्रोल पंप के पीछे रहनेवाले शेखर गंझू नामक व्यक्ति पर है. उसके घर में नाबालिग का परिवार पूर्व में किरायेदार के रूप में रहता था. वर्तमान में छात्रा सदर थाना क्षेत्र में दूसरे स्थान पर अपने मामा के घर में बहन के साथ रह रही थी. लेकिन आरोपी पूर्व से परिचित होने के कारण वहां भी आता-जाता रहता था.
पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि शेखर शनिवार को दिन के करीब चार बजे नाबालिग के घर आया था. उस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था. इसके बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और मोबाइल से नाबालिग का अश्लील फोटो और वीडियो बनाने लगा.
इस घटना के बाद नाबालिग परेशान हो गयी और उसने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की. फिनाइल पीने के बाद उसकी स्थिति खराब होने लगी, तब तक बहन और अन्य लोग भी घर आ गये थे. जब नाबालिग से परिजनों ने पूछताछ शुरू की, तो उसने घटना की जानकारी दी. उसने यह भी बताया कि यह काम उसके साथ पिछले तीन-चार महीने से हो रहा था.
लेकिन वह डर से किसी को कुछ बता नहीं पा रही थी. आरोपी घटना के बाद किसी को कुछ भी बताने पर धमकी देता था. पुलिस की आरंभिक पूछताछ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आयी है. हालांकि पूछताछ के आधार पर आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आरोपी अपने घर में ही दुकान और ब्यूटी पार्लर चलाता है.
नाबालिग को रिम्स में भर्ती कराया गया, तब मिली पुलिस को जानकारी
आठवीं की छात्रा है नाबालिग, उसके घर का पूर्व मालिक है आरोपी
पुलिस ने छात्रा का लिया बयान, आरोपी की तलाश में की छापेमारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola