धनबाद में एक्सिस बैंक से 20 लाख रुपये की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2019 2:59 PM
निरसा : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के एनएच 2 के किनारे एक्सिस बैंक में करीब 20 लाख रुपये की लूट हुई है. मंगलवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर बैंक से ये रुपये लूट लिये. इसे भी पढ़ें : संदिग्ध आतंकी कलीमुद्दीन की […]
निरसा : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के एनएच 2 के किनारे एक्सिस बैंक में करीब 20 लाख रुपये की लूट हुई है. मंगलवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर बैंक से ये रुपये लूट लिये.
इसे भी पढ़ें : संदिग्ध आतंकी कलीमुद्दीन की रिमांड पांच दिन बढ़ी, कई सफेदपोश से सांठगांठ का खुलासा
इस दौरान बैंक के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ ग्राहकों से भी मारपीट की गयी. डकैतों ने लोगों को डराने के लिए बम का भी इस्तेमाल किया. पुलिस को घटनास्थल से दो बम बरामद हुए हैं. घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा, थानेदार उमेश प्रसाद सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










