पीएलएफआइ के एरिया कमांडर समेत दो उग्रवादी गिरफ्तार
Updated at : 01 Sep 2019 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : जिला पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मनसिद चंपिया उर्फ मुखिया और हरशिद गुड़िया उर्फ बोयदा को गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर मनसिद चंपिया अपने साथियों के साथ संगठन को मजबूत करने और लेवी वसूलने के प्रयास […]
विज्ञापन
खूंटी : जिला पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर मनसिद चंपिया उर्फ मुखिया और हरशिद गुड़िया उर्फ बोयदा को गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर मनसिद चंपिया अपने साथियों के साथ संगठन को मजबूत करने और लेवी वसूलने के प्रयास में हैं.
सूचना के आधार पर मुरहू व तोरपा पुलिस की छापेमारी दल का गठन किया गया. फिर अभियान चला कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से पुलिस ने एक देसी रिवाल्वर, पांच कारतूस, चार पीएलएफआइ का पर्चा, तीन मोबाइल, पीएलएफआाइ की सात रसीद बरामद की है.
एसपी ने बताया कि मनसिद चंपिया व हरशिद गुड़िया जोनल कमांडर जीदन गुड़िया के निर्देश पर संगठन का प्रचार-प्रसार व लेवी वसूलने के काम में लगे थे. गिरफ्तार मुखिया के खिलाफ मुरहू व बंदगांव थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं. इसमें हत्या और अन्य उग्रवादी कांड शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




