BJP नेता और एक व्यापारी की हत्या की योजना का खुलासा, संदिग्ध शूटर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 5:36 PM
रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता और एक व्यापारी की हत्या की योजना थी. सीआइडी को समय रहते इसका पता चल गया और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार संदिग्ध शूटर का नाम हरि तिवारी है. वह सुजीत सिन्हा गिरोह का कुख्यात शूटर है. बताया जाता है कि […]
रांची : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता और एक व्यापारी की हत्या की योजना थी. सीआइडी को समय रहते इसका पता चल गया और संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार संदिग्ध शूटर का नाम हरि तिवारी है. वह सुजीत सिन्हा गिरोह का कुख्यात शूटर है.
बताया जाता है कि रांची पुलिस और सीआइडी को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने पलामू पुलिस के साथ इनपुट को शेयर किया. इसी इनपुट के आधार पर पलामू पुलिस ने हरि तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया. हरि के साथ सुजीत सिन्हा के भांजा सूरज को भी पुलिस ने धर दबोचा. दोनों से पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










