केंदुआ में विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत

बरकट्ठा : बेडोकला के ग्राम केंदुआ में विवाहिता साजिया खातून (22) पति-अलाउद्दीन अंसारी की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गयी. उसके कमरे से शव मिला. इस बाबत मृतका मां शमीना खातून (पति- समसुद्दीन अंसारी) ग्राम-शिलाडीह निवासी ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. महिला ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. […]
बरकट्ठा : बेडोकला के ग्राम केंदुआ में विवाहिता साजिया खातून (22) पति-अलाउद्दीन अंसारी की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गयी. उसके कमरे से शव मिला. इस बाबत मृतका मां शमीना खातून (पति- समसुद्दीन अंसारी) ग्राम-शिलाडीह निवासी ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाना में दिया है. महिला ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.
आवेदन के अनुसार बुधवार की शाम को मौत की सूचना मिली. महिला के अनुसार उसकी बेटी की हत्या गला घोंट कर की गयी है. आरोप है कि ससुराल के लोग जमीन देने की मांग को लेकर उसके साथ आये दिन मारपीट करते थे. मृतका की एक 10 माह की पुत्री ���ी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में नामजद आरोपी मृतक के ससुर कादिर मियां को बरकट्ठा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बरकट्ठा पुलिस निरिक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










