नौकरी के नाम पर एमपी के युवक से दो लाख की ठगी

धनबाद : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रमोद भुमरकर से धनबाद में दो लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. मामले की शिकायत पीड़ित ने धनबाद थाना में की है. युवक ने बताया कि आसनसोल के रहने वाले नीरज सिंह नामक व्यक्ति से उसके एक दोस्त ने […]
धनबाद : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रमोद भुमरकर से धनबाद में दो लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. मामले की शिकायत पीड़ित ने धनबाद थाना में की है. युवक ने बताया कि आसनसोल के रहने वाले नीरज सिंह नामक व्यक्ति से उसके एक दोस्त ने मुलाकात करवायी थी. नीरज ने उसे धनबाद रेल मंडल में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की नौकरी दिलवाने की बात कही थी. इस बाबत तीन बार में उससे दो लाख रुपये लिए गये.
बताया कि हर बार पैसे लेने के लिए वह धनबाद के एक होटल में बुलाता था. पैसे लेकर वह बार-बार जल्द नौकरी दिलवाने की बात करता था. प्रमोद ने सारे पैसे करीब छह माह पहले ही उसे दे दिये थे. उसके बाद उसे वह नौकरी दिलवाने के लिए लगातार फोन कर रहा था. नीरज सिंह उसे रोज आज-कल कह कर टाल रहा था. पीड़ित ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया है. बहुत खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




