ePaper

पानी के गिलास को प्रपोज… UPSC Interview में ऐसा सवाल कि टॉपर रह गए हक्के-बक्के

Updated at : 08 Mar 2026 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
UPSC Interview Akshat Jain

UPSC Interview Akshat Jain (PC-सोशल मीडिया)

UPSC Interview: UPSC इंटरव्यू में कैंडिडेट्स की केवल जानकारी ही नहीं, बल्कि उनकी समझ, आत्मविश्वास और ह्यूमर की भी परीक्षा होती है. 2019 बैच के IAS अक्षत जैन से इंटरव्यू में टेबल पर रखे पानी के गिलास को प्रपोज करने को कहा गया, जिस पर उनके जवाब ने पूरे इंटरव्यू पैनल को खुश कर दिया.

विज्ञापन

UPSC Interview: हाल ही में यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आया है. टॉपर्स की सफलता की कहानी के बीच बार-बार इस परीक्षा की कठिनाइयों पर भी बात हो रही है. UPSC की लिखित परीक्षा जितनी टफ है, उतना ही जटिल इंटरव्यू भी है. ऐसे-ऐसे सवाल आते हैं, जिसे सुनकर कैंडिडेट्स हक्के-बक्के हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ 2019 बैच के IAS अक्षत जैन के साथ. इंटरव्यू में उनसे एक गिलास को प्रपोज करने कह दिया गया.

ओवरऑल पर्सनालिटी की होती है परख

UPSC द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए फाइनल राउंड में इंटरव्यू आयोजित किया जाता है. इस इंटरव्यू को पर्सनालिटी टेस्ट (Personality Test) का नाम दिया गया है यानी कि इसमें कैंडिडेट्स को हर तरह से परखा जाता है. न सिर्फ किताबी ज्ञान देखा जाता है बल्कि उनका आत्मविश्वास, बोलने की शैली, शब्दों का चयन और ह्यूमर भी देखा जाता है.

बोर्ड मेंबर ने कहा गिलास को प्रपोज करो

मॉक इंटरव्यू में UPSC में रैंक 2 हासिल करने वाले अक्षत जैन से पूछा गया कि क्या आप सिंगल हैं? उन्होंने ना में जवाब दिया. फिर उनसे कहा गया कि आपके सामने टेबल पर एक गिलास रखा है, जिसमें पानी है. फरवरी का महीना है और ठीक सामने ये गिलास. इसे प्रपोज करें.

IAS ने इंटरव्यू में दिया जबरदस्त जवाब

अक्षत ने बिना देर किए कहा कि ये फरवरी वैलेंटाइन का महीना होता है. इस गिलास में रखे पानी का दिल बहुत क्लियर है. मैं जानता हूं, जिसकी मुझे तलाश है, ये गिलास का पानी वही है. ऐसे में इस गिलास या पानी जो भी कहें उससे अपने दिल की बात कहना चाहूंगा कि क्या आप मेरे हमसफर बनेंगे. मैं पूरी जिंदगी आपको प्यार करूंगा. अक्षत जैन का सवाल सुनकर इंटरव्यू पैनल में बैठे सभी मेंबर खुश हुए.

कौन हैं अक्षत जैन?

अक्षत जैन मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में AIR रैंक 2 से सफलता हासिल की थी. अक्षत जैन ने अपने दूसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की थी. पहले प्रयास में वे कुछ अंकों से प्रीलिम्स में पास नहीं हो पाए थे. उनकी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई जयपुर से हुई है. इसके बाद उन्होंने IIT गुवाहाटी से बीटेक किया था. अक्षत के माता-पिता दोनों ही सिविल सेवा में हैं.

यह भी पढ़ें- बैक टू बैक UPSC क्रैक, फायर ब्रिगेड ऑफिसर की बेटी कशिश को Rank 96

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola