जमीन विवाद में मारपीट की एफआइआर दर्ज

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के नयनडीह गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले की एफआइआर दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में पीड़ित किशोर कुमार राय ने कहा है की बीते 12 अप्रैल को गांव के राहुल राय, रोहित राय, उत्तम राय, जितेन्द्र प्रसाद राय, द्रोपदी देवी, गुंजा देवी समेत अन्य ने मिलकर […]
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के नयनडीह गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट मामले की एफआइआर दर्ज करायी गयी है. दर्ज मामले में पीड़ित किशोर कुमार राय ने कहा है की बीते 12 अप्रैल को गांव के राहुल राय, रोहित राय, उत्तम राय, जितेन्द्र प्रसाद राय, द्रोपदी देवी, गुंजा देवी समेत अन्य ने मिलकर पीड़ित के खेत में लगी गेहूं की फसल को मवेशी से चरा रहे थे. इसका विरोध करने पर सभी ने मिलकर किशोर को लाठी-डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
जिसे परिजनों ने इलाज के लिए जसीडीह सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया था. इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए रिम्स ले गये थे. इलाज हो जाने के बाद सोमवार को थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
भटक रहे तीन लड़कों को भेजा चाइल्डलाइन : देवघर. जसीडीह स्टेशन परिसर पर भटक रहे तीन नाबालिग लड़कों को आरपीएफ ने कब्जे में लेकर चाइल्डलाइन को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के मुगलघाट निवासी 15 वर्षीय परवेज आलम, चंपारण निवासी 11 वर्षीय दिनेश कुमार व बोलैया बाजार निवासी 12 वर्षीय मो नौशाद स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर दो पर भटक रहा था. इसी दौरान प्लेटफार्म पर गश्ती कर रहे आरपीएफ के एएसआइ रामू कुमार ने तीनो बच्चे को अकेले देख कर पूछताछ के लिए थाना लाया. जहां लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे अपने घर से निकल कर रोजगार के लिए दिल्ली जाने के लिए जसीडीह स्टेशन आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




