ट्रक में भरकर 800 किलो गांजा कोलकाता से ले जा रहे थे बिहार, चार गिरफ्तार

गोपी कुंवर लोहरदगा : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यह सफलता बड़ी इस मायने में है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार को नशे में डूबाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने 32 लाख रुपये मूल्य का 800 किलो गांजा […]
गोपी कुंवर
लोहरदगा : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यह सफलता बड़ी इस मायने में है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार को नशे में डूबाने की साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने 32 लाख रुपये मूल्य का 800 किलो गांजा जब्त किया है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसके साथ चल रही स्कॉर्पियो से चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, कोलकाता से एक ट्रक में 800 किलो गांजा भर कर बिहार ले जाया जा रहा था. इस बात की भनक झारखंड पुलिस को लग चुकी थी. साथ ही बिहार के नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी जानकारी मिल चुकी थी.
इसलिए पुलिस और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी सतर्क थे. कोलकाता से चली गांजा की यह खेप जमशेदपुर, रांची को पार करके कुड़ू तक पहुंच चुका था. इसी बीच, लोहरदगा एसपी प्रियदर्शी आलोक को मामले की सूचना मिली.
एसपी के निर्देश पर कुड़ू थाना की पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू कराया. जांच के क्रम में एक 12 चक्का ट्रक में 800 किलो गांजा पकड़ा गया. इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपये बतायी जा रही है. साथ ही ट्रक को स्कॉट कर रहे एक स्कार्पियो वाहन को भी जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




