भाजपा के संपर्क में दूसरे दलों के नेता

रांची : विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर भाजपा जुट गयी है. पार्टी का जनाधार बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच सकता है. लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. दूसरे दलों […]
रांची : विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने को लेकर भाजपा जुट गयी है. पार्टी का जनाधार बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच सकता है. लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं.
दूसरे दलों के विधायक, पूर्व विधायक समेत कई नेता भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं. वहीं दूसरे दलों के मजबूत दावेदारों पर भाजपा की भी नजर है. कांग्रेस, जदयू, झाविमो, राजद समेत कई दलों के नेता भाजपा में ठौर तलाश रहे हैं. लोकसभा चुनाव में भाजपा छोड़ कर दूसरे दलों को मिली करारी शिकस्त के बाद खलबली मची है.
स्क्रीनिंग कमेटी को दायित्व
सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराने को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी बनायी है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व उप मुख्यमंत्री रघुवर दास और वरिष्ठ नेता सरयू राय को शामिल किया गया है. कमेटी के सदस्य दूसरे दलों के नेताओं से बातचीत कर इन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने को लेकर काम कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




