रांची : क्लोन चेक से रुपये निकालने वाले गिरोह के चार गिरफ्तार

रांची : लालपुर पुलिस ने क्लोन चेक के जरिये रुपये निकालने वाले गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गिरोह के सरगना जमशेदपुर के उलीडीह निवासी साकेत सिन्हा, बारीडीह निवासी आलोक कुमार सोरेन, डोरंडा के मो अकबर और गुमला के संदीप पन्ना उर्फ सैंडी शामिल हैं. पुलिस […]
रांची : लालपुर पुलिस ने क्लोन चेक के जरिये रुपये निकालने वाले गिरोह के सरगना सहित चार लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में गिरोह के सरगना जमशेदपुर के उलीडीह निवासी साकेत सिन्हा, बारीडीह निवासी आलोक कुमार सोरेन, डोरंडा के मो अकबर और गुमला के संदीप पन्ना उर्फ सैंडी शामिल हैं.
पुलिस ने उनके पास से एक सीपीयू, चेक प्रिंट करने वाला प्रिंटर, एक हार्ड डिस्क, तीन पीस मिटाया हुआ चेक और पता अंकित किया हुआ चेक, ज्ञान इंटरनेशनल लिमिटेड लाजपत नगर दिल्ली शाखा के नाम 37,90,300 रुपये का भरा हुआ चेक, छह मोबाइल, कई लोगों के नाम से बैंक स्टेटमेंट और पेन ड्राइव बरामद किया है. सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है.
- लालपुर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में चेक जमा करने पहुंचा था गिरोह का मो अकबर
- गिरोह के पास से सीपीयू, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, चेक जब्त किये गये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










