युवती के शव की शिनाख्त के बाद खुलासा, पिता व भाई ने ही करायी थी हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बसंतराय (गोड्डा) : बंसतराय के कोरियाना नदी के पास मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गयी है. मृतक की पहचान पूजा कुमारी उर्फ नीलू भारती के रूप में की गयी है. वह बिहार के रजौन थाना क्षेत्र के टेकअनी गांव की रहनेवाली थी. जानकारी के अनुसार युवती की हत्या उसके पिता मकेसर मंडल व […]
विज्ञापन
बसंतराय (गोड्डा) : बंसतराय के कोरियाना नदी के पास मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गयी है. मृतक की पहचान पूजा कुमारी उर्फ नीलू भारती के रूप में की गयी है. वह बिहार के रजौन थाना क्षेत्र के टेकअनी गांव की रहनेवाली थी. जानकारी के अनुसार युवती की हत्या उसके पिता मकेसर मंडल व भाई प्रभाष मंडल ने भाड़े के अपराधियों से करायी है.
रजौन थाना की पुलिस बसंतराय पहुंची तथा लाश की शिनाख्त की. प्रेम विवाह के खिलाफ था परिवार : रजौन पुलिस ने बताया कि युवती ने प्रेम विवाह किया था. गांव के ही सूरज कुमार पासवान के साथ भाग कर शादी रचाई थी. युवती के पिता द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद युवती को बरामद कर लिया गया था. लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद युवती को पटना रिमांड होम भेज दिया गया.
इसके बाद जब युवती रिमांड होम से लौटी, तो वह अपने पति के साथ रहने लगी. यह बात पिता व भाई को नागवार गुजरी. गुस्से में आकर नीलू के पिता व भाई ने छह फरवरी को ससुराल से ही पूजा को उठाया तथा मौत के घाट उतार दिया. लाश को ठिकाने लगाने के लिए गेरूवा तटबंध के पास फेंक दिया.
मृतका का पिता गिरफ्तार
नीलू का पति सूरज कुमार पासवान ने रजौन थाना मामला दर्ज कराया था. इस आधार पर पुलिस शव का पता लगाने गोड्डा पहुंची. गोड्डा में शव मिलने के बाद यूडी केस दर्ज किया गया था. युवती के शव को उसके पति के हवाले कर दिया गया है. रजौन पुलिस ने मृतका के पिता मकेशर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










