घनुडीह : छात्र का अपहरण कर अप्राकृतिक यौनाचार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2019 6:59 AM
घनुडीह : तिसरा थाना क्षेत्र की चांदकुइया कॉलोनी के एक छात्र का अपहरण कर दो युवकों ने छह दिनों तक उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया. छात्र आठवीं में पढ़ता है. वह शनिवार की शाम सात बजे किसी तरह व्यभिचारियों के चंगुल से फरार होकर अपने घर पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में बताया. 13 […]
घनुडीह : तिसरा थाना क्षेत्र की चांदकुइया कॉलोनी के एक छात्र का अपहरण कर दो युवकों ने छह दिनों तक उससे अप्राकृतिक यौनाचार किया. छात्र आठवीं में पढ़ता है. वह शनिवार की शाम सात बजे किसी तरह व्यभिचारियों के चंगुल से फरार होकर अपने घर पहुंचा और परिजन को घटना के बारे में बताया.
13 वर्षीय पीड़ित छात्र का पिता कोल कर्मी है. पिता ने बताया कि सोमवार की शाम गोलमारा के दो युवकों ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया था. उसे छह दिनों तक जबरन घनुडीह में रखा गया. पीड़ित के बड़े भाई ने घनुडीह ओपी में गोलमारा निवासी अपील रजवार (40) व पिंटू सिंह (23) के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कराया है.
पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को डीएसपी पीके केशरी व जोड़ापोखर इंस्पेक्टर गंदरू भगत तिसरा थाना पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित किशोर व दोनों आरोपियों से पूछताछ की. किशोर को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घनुडीह ओपी प्रभारी अवध बिहारी सिंह ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत धारा 366, 377 व भादंवि-34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. दोनों को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










