मेयर चुनाव : एक बूथ पर पड़े सिर्फ आठ वोट

रांची: 23 जून 2014 को रांची नगर निगम मेयर चुनाव में लोगों की सहभागिता नहीं के बराबर रही. लोग वोट डालने ही नहीं निकले. कुल 7 लाख 26 हजार 352 वोटरों में मात्र एक लाख 27 हजार 653 वोट ही पड़े. जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के […]
रांची: 23 जून 2014 को रांची नगर निगम मेयर चुनाव में लोगों की सहभागिता नहीं के बराबर रही. लोग वोट डालने ही नहीं निकले. कुल 7 लाख 26 हजार 352 वोटरों में मात्र एक लाख 27 हजार 653 वोट ही पड़े.
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के बूथ नंबर 11 पर मात्र आठ वोट ही पड़े. इस बूथ पर कुल 227 वोटर थे, जिनमें 127 पुरुष और 100 महिला वोटर थे. इस बूथ पर पांच पुरुष व तीन महिला ने वोट डाले. यहां वोट का प्रतिशत 03.52 प्रतिशत रहा.
निगम क्षेत्र में सबसे अधिक वार्ड नंबर पांच के बूथ नंबर एक पर 579 वोट पड़े हैं. इस बूथ पर कुल 876 वोटर थे. इनमें 415 पुरुष और 461 महिला वोटर थे. जिसमें 265 पुरुषों और 314 महिलाओं ने वोट डाले. चुनाव में सात बूथ ऐसे हैं, जहां 20 से भी कम वोट पड़े. जबकि 288 बूथ पर सौ से भी कम वोट पड़े. तीन लाख 87 हजार 955 पुरुष वोटर में 79 हजार 176 पुरुषों ने वोट डाले, जबकि तीन लाख 38 हजार 397 महिला वोटरों में 48 हजार 477 महिलाओं ने वोट डाले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




