बिजली कटौती के खिलाफ राज्य भर में आंदोलन तेज

Updated at : 12 Jun 2014 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली कटौती के खिलाफ राज्य भर में आंदोलन तेज

रांची: राज्य भर में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आये हैं. सिमडेगा में लोगों ने बुधवार को खरैनटोली, बीरू, टुकुपानी, सामटोली आदि स्थानों पर रोड जाम कर दिया. लोग खराब ट्रांसफारमर बदलने, फ्रेंचाइजी हटाने व बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे थे. […]

विज्ञापन

रांची: राज्य भर में बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आये हैं. सिमडेगा में लोगों ने बुधवार को खरैनटोली, बीरू, टुकुपानी, सामटोली आदि स्थानों पर रोड जाम कर दिया. लोग खराब ट्रांसफारमर बदलने, फ्रेंचाइजी हटाने व बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग कर रहे थे. यहां पिछले तीन दिनों से बिजली नहीं थी.

इधर, झाविमो ने राज्य भर में आंदोलन शुरू कर दिया है. गिरिडीह में पार्टी प्रमुख बाबूलाल मरांडी और दुमका में प्रदीप यादव व स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में धरना दिया गया. हजारीबाग में भाजपा का आंदोलन 10 वें दिन भी जारी रहा. बुधवार को यहां भाजपा के सात कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी. भाजपा नेता यशवंत सिन्हा सहित 58 भाजपा नेता पूर्व में ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं, सभी जेल में हैं. पूरे राज्य की स्थिति खराब : राज्य में बिजली की खराब हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई जिलों में मात्र छह घंटे ही आपूर्ति की जा रही है.

खूंटी और गुमला में पिछले 24 घंटे में मात्र छह घंटे ही बिजली रही. रांची में 17 से 18 घंटे बिजली रही. इसी तरह सिमडेगा में तीन दिनों के बाद बिजली बहाल की गयी. जमशेदपुर में औसतन 14 घंटे बिजली मिल रही है. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई उद्योग बंद होने के कगार पर हैं. सबसे खराब स्थित संताल परगना की है, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, देवघर में औसतन आठ से 10 घंटे ही बिजली रह रही है. धनबाद में औसतन 10 घंटे और गिरिडीह में 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. डीवीसी कमांड एरिया में हर दिन चार से छह घंटे की कटौती हो रही है. कमांड एरिया में हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले आते हैं.

पानी की किल्लत
अधिकारियों के अनुसार, राज्य को फुल लोड बिजली मिल रही है. पर स्थानीय खराबी और लाइन में गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है. पर बिजली न रहने का खमियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. सबसे अधिक प्रभाव पेयजलापूर्ति पर पड़ रहा है. पानी रहते हुए भी पेयजल विभाग आपूर्ति नहीं कर पा रहा. जिनके पास बोरवेल है, वह बिजली के अभाव में पानी ले नहीं पा रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola