झारखंडः नक्सलियों ने छह को किया अगवा

Updated at : 12 Jun 2014 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंडः नक्सलियों ने छह को किया अगवा

डोमचांच, कोडरमाः ढाब पंचायत में मंगलवार की रात नक्सलियों ने गांव के छह लोगों को अगवा कर लिया. अगवा लोगों में सूरज शर्मा, उनके यहां आये अतिथि बासोडीह निवासी राजकुमार, दिनेश तुरी, अशोक तुरी, चंद्रदेव यादव व रामू सिंह (तीनों महुआपहाड़ी निवासी) हैं. नक्सली तीन मोटरसाइकिल भी ले गये. बताया जाता है कि मंगलवार की […]

विज्ञापन

डोमचांच, कोडरमाः ढाब पंचायत में मंगलवार की रात नक्सलियों ने गांव के छह लोगों को अगवा कर लिया. अगवा लोगों में सूरज शर्मा, उनके यहां आये अतिथि बासोडीह निवासी राजकुमार, दिनेश तुरी, अशोक तुरी, चंद्रदेव यादव व रामू सिंह (तीनों महुआपहाड़ी निवासी) हैं.

नक्सली तीन मोटरसाइकिल भी ले गये. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम ढाब बाजार में नक्सली दस्ते के एक साथी के साथ सूरज शर्मा व अन्य लोगों ने अंजान होने के कारण मारपीट की तथा मोबाइल छीन लिये. उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह व्यक्ति नक्सली दस्ते का सदस्य है. ग्रामीणों की मानंे तो इसी बात को लेकर नक्सलियों का हथियार बंद दस्ता मंगलवार की रात गांव पहुंच कर सूरज शर्मा का घर खुलवाया और उसे अगवा कर लिया.

फिर एक-एक कर सबके घर का दरवाजा खुलवाया और छह लोगों को अगवा कर लिया. घटना के बाद से भयभीत पुरुषों ने गांव छोड़ दिया है. सुबह जब मामले की जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को हुई, तो सतगावां व डोमचांच के कई जंगली क्षेत्रों में छापामारी शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola