सूबे के साइबर अपराधियों ने 19 राज्यों के 431 लोगों को ठगा

Updated at : 21 Sep 2018 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे के साइबर अपराधियों ने 19 राज्यों के 431 लोगों को ठगा

रांची : झारखंड के साइबर अपराधियों से देश का हर राज्य खौफजदा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 22 दिसंबर 2017 से 31 अगस्त 2018 तक महज आठ माह में 19 राज्यों के 431 लोगों को झारखंड के साइबर अपराधियों ने ठगा है. सबसे ज्यादा निशाना मध्यप्रदेश के 240 लोगों […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड के साइबर अपराधियों से देश का हर राज्य खौफजदा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 22 दिसंबर 2017 से 31 अगस्त 2018 तक महज आठ माह में 19 राज्यों के 431 लोगों को झारखंड के साइबर अपराधियों ने ठगा है. सबसे ज्यादा निशाना मध्यप्रदेश के 240 लोगों को बनाया गया.
वहीं आंध्र प्रदेश के 98 और महाराष्ट्र के 33 लोगों को निशाना बनाया गया. मामले में 19 राज्यों की पुलिस ने ई-मेल के जरिये झारखंड पुलिस को शिकायत भेजी है. इस पर कार्रवाई करते हुए झारखंड पुलिस ने 278 मामलों की जांच कर संबंधित राज्यों को रिपोर्ट भेजी है, जबकि 153 मामलों की जांच अभी लंबित है.
22 जिलों में साइबर अपराधी, सबसे ज्यादा देवघर व जामताड़ा के
झारखंड में सबसे ज्यादा साइबर अपराधी देवघर और जामताड़ा जिले के हैं. देवघर में 126, जामताड़ा में 90, गिरिडीह में 56, धनबाद में 48 व दुमका में 36 साइबर अपराधी पुलिस के रडार पर हैं.
पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है. राज्य के 24 जिलों में से 22 जिले में साइबर अपराधी मौजूद हैं. ऐसे कुल 410 साइबर अपराधी हैं, जिन्होंने दूसरे राज्यों के 431 लोगों को अपना शिकार बनाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola