सोरेन ने मानसून को लेकर बीज वितरण 15 दिन में शुरु करने को कहा

Updated at : 06 Jun 2014 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
सोरेन ने मानसून को लेकर बीज वितरण 15 दिन में शुरु करने को कहा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में मानसून के अगले सप्ताह पहुंचने की संभावना को देखते हुए किसानों में खरीफ फसलों के लिए बीजों का वितरण 15 दिन में शुरु किया जाए. उन्होंने कृषि विभाग एवं अन्य अनेक विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये.सोरेन […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में मानसून के अगले सप्ताह पहुंचने की संभावना को देखते हुए किसानों में खरीफ फसलों के लिए बीजों का वितरण 15 दिन में शुरु किया जाए.

उन्होंने कृषि विभाग एवं अन्य अनेक विभागों की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये.सोरेन ने अधिकारियों को कहा कि वह ऐसी व्यवस्था करें कि इस खरीफ के मौसम में बंपर फसल पैदा हो जिससे किसानों के हालात में सुधार हो. उन्होंने अधिकारियों को किसानों को 15 करोड रुपये के कृषि संयत्र यथाशीघ्र वितरित करने को भी कहा.

मुख्यमंत्री ने दस लाख शेष किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड शीघ्र वितरित करने के अधिकारियों को निर्देश दिये. इससे पूर्व 20 लाख किसानों को यह कार्ड राज्य में वितरित किये जा चुके हैं.मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के भी काम काज की समीक्षा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola