झारखंड : पत्थलगड़ी के मुख्य आरोपी विजय कुजूर को शिपिंग इंडिया ने किया निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां तथा खूंटी में हुई पत्थलगड़ी मामले के मुख्य आरोपी विजय कुजूर को कोलकाता की शिपिंग इंडिया कंपनी ने जीएम के पद से निलंबित कर दिया है. 20 मार्च को ही निलंबन का पत्र कंपनी प्रबंधन ने सरायकेला पुलिस को भेज दिया है. इसकी जानकारी सरायकेला-खरसावां एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी है. […]
विज्ञापन
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां तथा खूंटी में हुई पत्थलगड़ी मामले के मुख्य आरोपी विजय कुजूर को कोलकाता की शिपिंग इंडिया कंपनी ने जीएम के पद से निलंबित कर दिया है. 20 मार्च को ही निलंबन का पत्र कंपनी प्रबंधन ने सरायकेला पुलिस को भेज दिया है. इसकी जानकारी सरायकेला-खरसावां एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी है. एसपी ने बताया कि विजय कुजूर सरायकेला-खरसावां व खूंटी जिला में ग्रामीणों को संविधान के खिलाफ काम करने के लिए भड़काया करता था. इस आरोप में सरायकेला पुलिस ने उसे दिल्ली जाकर हिरासत में लिया था. पूछताछ के बाद मार्च में ही उसे जेल भेज दिया गया है.
ईचागढ़ में दो स्थान पर हुई पत्थलगड़ी का आरोपी है विजय : विजय कुजूर ने जीएम के पद पर रहते हुए वह आदिवासियों को संविधान के खिलाफ हमेशा भड़काता था. इसी दौरान ईचागढ के दो गांव में उसने पत्थलगड़ी करने का प्रयास किया था. इस मामले में उस पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




