जमशेदपुर : आवारा कुत्तों ने दो बच्चों को बेरहमी से काट खाया, एक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टिनप्लेट घड़ी मैदान के पास शुक्रवार की शाम खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. कुत्तों की हमले में एक बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि उसके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती किया गया है. स्थानीय लोगों के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टिनप्लेट घड़ी मैदान के पास शुक्रवार की शाम खेल रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. कुत्तों की हमले में एक बच्चे की मौत हो गयी है, जबकि उसके चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती किया गया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार गोलमुरी क्लब के पास बिरसा नगर जोन नंबर-7 सलोनी बस्ती निवासी शशि भूषण कहार का पुत्र सोनू, मोनू (6) अौर उसके भाई मोहन कहार का पुत्र मन्नु (5) शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे घड़ी मैदान के पास खेल रहे थे. इस बीच आठ-दस आवारा कुत्तों ने बच्चों पर हमला कर दिया.
हमले के दौरान सोनू भाग कर घर गया अौर परिवार वालों को यह जानकारी दी. परिवार वालों तथा मोहल्ले के लोग टार्च लेकर झाड़ियों में मोनू व मन्नू की खोज की. मोनू लहू-लुहान हालत में बेसुध पड़ा हुआ मिला, जबकि मन्नु की अांखें खुली थीं. मोहन के भाई रमेश कुमार अपने मित्र राकेश कुमार की बाइक से दोनों बच्चों को एमजीएम अस्पताल लेकर आये. यहां चिकित्सकों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया. मन्नू का इलाज चल रहा है.
रमेश ने बताया कि आवारा कुत्तों ने मोनू अौर मन्नू के हाथ-पैर, चेहरा, पेट समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में नोच डाला है. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है अौर इसकी शिकायत कई बार की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण एक बच्चा उसकी भेंट चढ़ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










