ePaper

Jharkhand News: आलमगीर आलम से और 5 दिन तक पूछताछ करेगी ईडी, पीएमएलए कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड

Updated at : 22 May 2024 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
alamgir alam in pmla court ranchi

पीएमएलए कोर्ट में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम. फाइल फोटो

रिश्वतखोरी और कैश कांड मामले में गिरफ्तार झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को ईडी कोर्ट में पेश किया गया है. आज उनकी रिमांड अवधि समाप्त हो रही है.

विज्ञापन

टेंडर में रिश्वतखोरी और कैश कांड मामले में गिरफ्तार किए गए झारखंड के ग्रामीण एवं विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. पीएमएलए कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि 5 दिन और बढ़ा दी है. यानी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी और 5 दिन तक उनसे पूछताछ करेंगे. इसके पहले ईडी ने 6 दिन तक उनसे पूछताछ की.

आलमगीर आलम को 15 मई को ईडी ने किया था गिरफ्तार

आलमगीर आलम की 6 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ईडी के अधिकारी बुधवार (22 मई) को उनको लेकर पीएमएलए कोर्ट पहुंचे. बता दें कि आलमगीर आलम को 15 मई को ईडी ने दो दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. 16 मई को उनको पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने कोर्ट से आलमगीर आलम की 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड ही मंजूर की.

16 मई को होटवार जेल में रहे झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री की ईडी हिरासत 17 मई से शुरू हुई. उन्हें 16 मई को होटवार जेल में रहना पड़ा. इसके बाद 17 मई को ईडी के अधिकारी उन्हें राजधानी रांची स्थित होटवार के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल से लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे और उनसे पूछताछ शुरू की.

संजीव लाल, जहांगीर आलम से पूछताछ में ईडी को मिले अहम सुराग

बताया जा रहा है कि आलमगीर आलम और उनके पीएस संजीव लाल एवं उसके निजी सहायक जहांगीर आलम की गिरफ्तारी और पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. ईडी को अब किसी मनीष नामक व्यक्ति की तलाश है.

ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे

इस बीच, ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग में कमीशनखोरी मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. उसका दावा है कि कमीशनखोरी का खेल कोड वर्ड में चलता है. मंत्री के लिए ‘एच’ कोड वर्ड था. इसका अर्थ है ऑनरेबल मंत्री यानी माननीय मंत्री.

ईडी के अधिकारियों को अब मनीष नामक शख्स की है तलाश

‘एम’ का मतलब मनीष, ‘एस’ का मतलब संजीव लाल, ‘टीसी’ का अर्थ टेंडर कमेटी और ‘सीई’ का मतलब है चीफ इंजीनियर. ईडी ने कोर्ट को यह भी बताया है कि उसके हाथ एक एक्सेल शीट लगी है. इसके तीसरे पन्ने में विभागवार कमीशन का हिसाब लिखा है. इस शीट में टेंडर की कुल राशि, कमीशन और मंत्री की हिस्सेदारी का ब्योरा है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंचे ईडी कार्यालय

झारखंड: आलमगीर आलम से ईडी ने पूछे संजीव लाल और जहांगीर के बारे में सवाल, मंत्री ने दिया ये जवाब

आलमगीर आलम ने पार्ट्स की दुकान से शुरू किया था सफर, राजनीति में आने के बाद बुलंदियों पर पहुंचे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola