झारखंड: आलमगीर आलम से ईडी ने पूछे संजीव लाल और जहांगीर के बारे में सवाल, मंत्री ने दिया ये जवाब
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 May 2024 8:47 AM
आलमगीर आलम
ईडी ने आलमगीर आलम से संजाव लाल और जहांगीर के पूछताछ की. जहां झारखंड के मंत्री ने कहा कि निजी सहायक जहांगीर के पास करोड़ों रुपये होने की जानकारी उन्हें नहीं थी.
रांची : ईडी की ओर से समन मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम मंगलवार को दिन के 10.45 बजे हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे उनके आप्त सचिव संजीव लाल और निजी सहायक जहांगीर के बारे में पूछताछ की. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि निजी सहायक जहांगीर के पास करोड़ों रुपये होने की जानकारी नहीं थी. जहांगीर गलत कार्यों में लिप्त था, इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं थी. इसके अलावा विभाग में हो रही कमीशनखोरी के बारे में भी उन्हें नहीं पता.
मंत्री आलमगीर आलम से पूछे गये कमीशनखोरी से जुड़े सवाल
ईडी के अधिकारियों ने मंत्री आलमगीर आलम से कमीशनखोरी से जुड़े कई सवाल पूछे. अधिकांश सवालों के जवाब में मंत्री ने अपनी अनभिज्ञता जतायी. हालांकि वीरेंद्र राम से जुड़े सवालों में वह घिर गये. पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को पीएमएलए की धारा 50 के तहत दिये जाने वाले बयान और उसके कानूनी महत्व की जानकारी दी. इसके बाद उनसे उनकी और पारिवारिक सदस्यों की आमदनी और संपत्ति से संबंधित जानकारी मांगी गयी. मंत्री से उनके आप्त सचिव संजीव लाल के बारे में भी पूछताछ की. उनसे संजीव लाल की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मांगी गयी. मंत्री आलमगीर आलम ने संजीव लाल की अनैतिक गतिविधियों की जानकारी होने से इनकार किया.
पत्र आप्त सचिव ने जहांगीर को दिया होगा : आलम
वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी और जांच के बाद ईडी द्वारा दी गयी सूचना से संबंधित पत्र जहांगीर के घर से बरामद होने के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री ने इसके लिए अपने आप्त सचिव को जिम्मेवार ठहराया. इससे संबंधित सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विभागीय पत्राचार में सभी तरह के पत्र उनके पास आप्त सचिव के माध्यम से आता है. मंत्री ने कहा कि इस क्रम में आप्त सचिव ने यह पत्र जहांगीर को दे दिया होगा.
Also Read: ईडी कार्यालय पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, बोले- सवालों का देंगे जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










