झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम पूछताछ में शामिल होने के लिए पहुंचे ईडी कार्यालय
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम (फाइल फोटो)
झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ईडी की पूछताछ में शामिल होने के लिए ईडी कार्यालय पहुंच चुके हैं. कल उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी.
रांची : झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम से ईडी की टीम की बुधवार को फिर पूछताछ होनी है. क्योंकि कल रात तक उनसे पूछताछ पूरी नहीं हुई थी. इसे लेकर वे तकरीबन 12 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे. जानकारी के अनुसार प्रर्वतन निदेशालय ने उन्हें 11 बजे का समय दिया था. लेकिन वह 1 घंटे देर से पहुंचे. हालांकि इससे पहले सूचना मिल रही थी कि उनकी तबीयत खराब है. इस वजह से उनके आने पर संशय बना हुआ था. गौरतलब है कि मंगलवार को उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी.
आपके शहर में
ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर के बारे में की थी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ
बता दें कि आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और जहांगीर को ईडी ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया था. इसी मामले में मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ हो रही है. कल भी उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी. जहां जांच एजेंसी ने उनके आप्त सचिव संजीव लाल और निजी सहायक जहांगीर के बारे में पूछताछ की. इसके जवाब में मंत्री ने जहांगीर के ठिकानों से बरामद पैसों के बारे में जानकारी न होने के बात कही थी. उन्होंने ईडी को बताया था कि जहांगीर के गलत कार्यों में लिप्त होने की सूचना उन्हें नहीं थी.
कमीशनखोरी से जुड़े सवाल भी पूछे गये थे मंत्री आलमगीर से
ईडी के अधिकारियों ने मंगलवार को हुई पूछताछ में मंत्री आलमगीर आलम से कमीशनखोरी से जुड़े सवाल भी पूछे थे. जिसमें अधिकांश सवालों के जवाब में उन्होंने अपनी अनभिज्ञता जाहिर की थी. इसके अलावा प्रर्वतन निदेशालय ने उनसे उनके आप्त सचिव संजीव लाल की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मांगी थी. इसके जवाब में मंत्री आलमगीर आलम ने संजीव लाल की अनैतिक गतिविधियों की जानकारी होने से इनकार किया दिया था.
Also Read: ईडी कार्यालय पहुंचे झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, बोले- सवालों का देंगे जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए