Haryana Election News: हरियाणा चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल पर फंसी बीजेपी, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Updated:
विज्ञापन
Haryana Election News

Haryana Election News

Haryana Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की बिगुल बज चुकी है. चुनावी रण में बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां उतर चुकी हैं. इस बीच चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल को लेकर बीजेपी बुरी तरह से फंसती दिख रही है.

विज्ञापन

Haryana Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार कार्य में बच्चे के इस्तेमाल पर बीजेपी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. चुनाव आयोग ने हरियाणा बीजेपी के एक्स पर शेयर एक पोस्ट को गंभीरता से लिया है, जिसमें चुनाव प्रचार वीडियो में एक बच्चे का इस्तेमाल किया गया है. सीईओ हरियाणा ने तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के लिए भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उन्हें 29.08.24 तक अपना जवाब भी देना है.

चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने लगाया है रोक

चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी गतिविधियों और प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है. बच्चे को चुनाव प्रचार कार्य में शामिल करना आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है.

क्या है मामला?

हरियाणा बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 27 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें एक बच्चा बीजेपी के पक्ष में प्रचार करता दिख रहा है. वीडियो में बच्चा कह रहा है, अबकी बार हरियाणा में सैनी सरकार. 36 सेकंड के प्रचार वाले वीडियो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं. सैनी बच्चों को दुलारते दिख रहे हैं.

1 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव 1 अक्टूबर को होना है. जबकि 4 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी. उम्मीदवार 12 सितंबर तक नामांकन कर सकते हैं. जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर है.

चंपाई सोरेन का त्यागपत्र, देखें वीडियो

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola